क्या कहिये ?
व्यक्ति अपने को भगवान माने
तो फिर बताएं भगवान को क्या कहिये
जब लोगों के साथ है चलना
तो क्यों न रेत को भी पत्थर कहिये!
मर चुका है आत्मबल लोगों का
जो भी इच्छा हो, उन्हें कहिये!
दर्द की जब कोई दवा न हो
तो क्यों न फिर दर्द को ही दवा कहिये!
अब तो नकाबों पर भी नकाब चढ़े हैं
फिर असलियत क्या है, वह आप कहिये!
क्या है भलाई इसी में अपनी
सरासर झूठ को भी सच कहिये!
सोचना मगर फिर भी हमें है
सच को फिर क्या कहिये?
कुछ करने या कहने को
आज एक बहुत बार जिगर चाहिए!
मंजिलें दूर अवश्य हैं अनजानी जिन्दगी की
मरना-जीना उसी का अंग कहिये!
अगर मारा-मिट जाएँ स्वार्थ में भूल जाये
ऐसे में फिर परायों को क्या कहिये!
परिवार किए चक्कर में दंड-फंड मत करिए
अपने को न भूलें इतना
की परिवार भी आपको बाद में भूल जाये
ऐसे में फिर परायों को क्या कहिये!
अपने पराये का भेद छोड़कर
धरती मान के लालों को अपना कहिये!
गंगा-यमुना को दूषित किया उन्होंने
जिनकी बाजुओं में 'दम' नहीं, बल्कि 'दंभ' था
अन्यथा गंदे नालों में क्या दम था.
उस समय हम क्या खाक करेंगे
जब हमारी सांसों में दम न रहेगा
सोच कर कहिये कि हम तब क्या करेंगे
जब यमराज बिना खटके बे-टिकेट ले जायेंगे.
माना सीमा पर गोली खाना देशभक्ति है
पूछता हूँ आप जहाँ हैं, क्या वहां देशभक्ति नहीं है
अब तक दूसरों के लिए था कि क्या कहिये
जनाब, अब खुद से पूछिये-बताईए कि
ऐसे में आपकी भूमिका को क्या कहिये!
नहीं कहूँगा राम-क्रिशन, मौला, गुरुनानक, ईसामसीह बनिए
बनिए तो एक बार हनुमान जैसे बनिए
आग अपन कि पूँछ में थोड़ी जरूर जलेगी
तभी हमारे 'जीवन की लंका' जरूर जलेगी
जनाब, यह होगा जब आपके इरादों में दम होगा
तब तो रावण वध करने श्रीराम दोड़े आएंगे!
बोलकर भी चुप हो जाएँ
सुनकर भी अनजान हो जाएँ
जानकार भी कुछ न कह पायें
तो फिर उसको क्या कहिये!
कुछ ऐसा कर जाओ जगत में मरकर भी अमर कहाओ!
हिंदी या हमारी मातृभाषा दौड़ी वहां जहाँ जन-जन था
फिर क्यों अंग्रेजी कर रही उसकी सिंह सवारी
यहीं तो अपनों की अंग्रेजी का गम था
तभी तो किस्ती वहां डूबी जहाँ पानी कम था.
जय हिंद.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment